Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-19

Jharkhand News: बच्चा चोर गिरोह की कमर तोड़ी, सरकार ने अपना वादा निभाया: CM

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अपना वादा पूरा किया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह के पर्दाफाश पर कहा कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट किया था कि राज्य में सक्रिय संगठित अपराधी गिरोहों की कमर तोड़ी जाएगी, और उनकी सरकार ने यह करके दिखाया है.


रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया 

रांची पुलिस ने एक बड़े और खतरनाक गिरोह का खुलासा किया है, जो बच्चों का अपहरण कर उन्हें भीख मंगवाने, देह व्यापार और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में धकेल रहा था. इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, डीजीपी तदाशा मिश्रा और सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर, एसएसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था. इस टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क को तोड़ दिया.

गिरफ्तार आरोपियों में विरोधी खेरवार, एंथोनी खेरवार, प्रमोद कुमार, आशिक गोप, राज रवानी, नव खेरवार, सोनी कुमारी, चांदनी देवी, सीता देवी, दिनू भुइयां, संन्यासी खेरवार, मालिन देवी, बेबी देवी, सोनिया देवी और उपैया खेरवार शामिल हैं.

गिरोह के तार झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से जुड़े 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के तार झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से जुड़े हुए हैं. आरोपियों ने स्वीकार किया है कि कुछ बच्चों को औरंगाबाद (बिहार) और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में बेचा गया था. पुलिस उन बच्चों की पहचान करने और उन्हें सुरक्षित बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है.

एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि यह गिरोह काफी बड़ा है और इसमें और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !