Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-18

Jamshedpur News: जमशेदपुर में गूंज महोत्सव का चौथा ऑडिशन हुआ सम्पन्न, डांस-सिंगिंग में दिखी प्रतिभाओं की धूम

Jamshedpur: नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, चाकुलिया द्वारा आयोजित भव्य गूंज महोत्सव के अंतर्गत आज जमशेदपुर में डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता का चौथा ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के उभरते कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और आयोजकों का दिल जीत लिया।

ऑडिशन का आयोजन साकची स्थित भरत सिंह के कार्यालय में किया गया। प्रतियोगिता की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चली, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में ऑस्ट्रेलिया के लॉर्ड मेयर समीर पांडे उपस्थित हुए 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑस्ट्रेलिया के लॉर्ड मेयर समीर पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ा। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ‘गूंज महोत्सव’ कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्ति के नाम

कार्यक्रम को सफल बनाने में भरत सिंह के साथ-साथ संस्था के सदस्यों एवं शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में शक्ति सिंह, महावीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी, गौतम दास, राजेश सिंह, सुधीर पांडे, आयुष्मान सिंह, मनिंदर शर्मा, पप्पू शर्मा, संदीप सिंह, विक्की श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, रामकुमार शर्मा, मुन्ना, राज चावला, सत्येंद्र सिंह तोमर एवं मनप्रीत कौर शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !