Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-15

Ranchi News Jsca चुनाव को लेकर आज एस के बेहरा ने मीडिया के सामने अपना चुनावी एजेंडा रखा

18 मई को रांची स्थित Jsca स्टेडियम में 15 पदों पर होनेवाले Jsca चुनाव को लेकर आज टीम एस के बेहरा ने मीडिया के सामने अपना चुनावी एजेंडा रखा.

Ranchi:18 मई को रांची स्थित jsca स्टेडियम में 15 पदों पर होनेवाले jsca चुनाव को लेकर आज टीम एस के बेहरा ने मीडिया के सामने अपना चुनावी एजेंडा रखा. उन्होंने साथ राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम को पुनर्जीवित करने का महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया। बेहरा ने बड़ी साफगोई से कहा कि “राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि सिस्टम की कमी है

.उनका संकल्प है एक ऐसा सिस्टम खड़ा करने का जो हर गाँव के खिलाड़ी को खेलने, सीखने और चमकने का मौका दे और यही है झारखंड क्रिकेट को जमीनी स्तर से ऊँचाइयों तक ले जाने की असली कुंजी साबित होगी.

उन्होंने कहा की वे इस चुनाव को पावर की नहीं, पोटेंशियल की लड़ाई मानते हैं। उनकी यही सोच है कि वे केवल कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के हजारों युवाओं के सपनों के लिए मैदान में हैं.

उनकी योजनाओं से झारखंड भारत को बेहतरीन क्रिकेटर्स देने के साथ-साथ, झारखंड प्रीमियर लीग , वूमेन प्रीमियर लीग, IPL और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों के जरिए राज्य की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे सकता है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !