Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

DC Saraikela: सरायकेला में उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, विभिन्न विभागों को दिए दिशा निर्देश

Saraikela: उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं और मांगें उपायुक्त के समक्ष रखीं।
इस दौरान सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में 33,000 वोल्ट के विद्युत तार को हटाने अथवा सुरक्षा गार्ड लगाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। वहीं जिला परिषद द्वारा कम भूमि क्षेत्र में हेंसाहुड़ी में प्रस्तावित बस स्टैंड निर्माण पर रोक लगाने की मांग भी रखी गई।

इसके अलावा बड़ा गम्हरिया, आदित्यपुर वार्ड संख्या–6 एवं 7 के नागरिकों ने कुम्हार एवं वैष्णव जाति को अनुसूचित जाति सूची में सम्मिलित करने में हुई त्रुटि के सुधार की मांग की। जनता दरबार में आयुष्मान भारत कार्ड निर्गत करने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रकरण की त्वरित जांच कर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों में स्थल निरीक्षण आवश्यक है, वहां शीघ्र निरीक्षण कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !