Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Jamshedpur DC Karn Satyarthi: साकची स्थित डीएम लाइब्रेरी का 25 फरवरी से होगा शुभारंभ, उपायुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

Jamshedpur: शहर के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। साक्ची स्थित डीएम लाइब्रेरी आगामी 25 फरवरी से आम जनता और पाठकों के लिए खोल दी जाएगी। शुक्रवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वयं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण और फिनिशिंग कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित उप नगर आयुक्त जेएनएसी को सख्त निर्देश दिए कि लाइब्रेरी के संचालन से पूर्व सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कर ली जाएं। 

उपायुक्त ने विशेष रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करने को कहा

 बेंच और डेस्क, छात्रों के बैठने के लिए आरामदायक और पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था, पठन सामग्री, विभिन्न विषयों की पुस्तकें और आधुनिक अध्ययन सामग्री की उपलब्धता। आधारभूत संरचना, बेहतर प्रकाश व्यवस्था पेयजल, स्वच्छ शौचालय और निरंतर स्वच्छता। 

युवाओं के लिए बनेगा स्टडी हब

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि इस लाइब्रेरी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को एक शांत और अनुशासित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डीएम लाइब्रेरी को एक आधुनिक अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि शहर के मेधावी छात्रों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

समयबद्ध तैयारी और अनुशासन पर जोर

उपायुक्त ने उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि 25 फरवरी की समय सीमा को ध्यान में रखते हुए सभी लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लाइब्रेरी का संचालन सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से हो, इसके लिए एक प्रभावी रूपरेखा पहले से ही तैयार कर ली जाए। इस पहल से साकची और आसपास के क्षेत्रों के हजारों पाठकों को एक बेहतरीन मंच मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई और भी बेहतर होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !