Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-16

Seraikela News: सरायकेला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 71 पुलिसकर्मियों का तबादला

Seraikela News: सरायकेला जिले में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. इस आदेश के तहत कुल 71 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का तबादला किया गया है.

कई थानों और इकाइयों में बदलाव
तबादले की सूची में आदित्यपुर थाना, चांडिल थाना, ईचागढ़ थाना, कांड्रा थाना, कपाली ओपी, नीमडीह थाना, गम्हरिया थाना, चौका थाना, आरआईटी थाना, खरसावां थाना, राजनगर थाना, तिरुलडीह थाना, यातायात थाना सहित विभिन्न पिकेट और शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मी शामिल हैं.






तत्काल योगदान के निर्देश
फेरबदल के तहत जिन पुलिस पदाधिकारियों को नई जगह पदस्थापित किया गया है उन्हें अविलंब अपने नए कार्यस्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही योगदान के बाद अनुपालन प्रतिवेदन अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में समर्पित करने को कहा गया है.

सरायकेला पुलिस में किया गया यह बड़ा तबादला प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में देखा जा रहा है. व्यापक स्तर पर हुए इस फेरबदल से थानों और इकाइयों के कामकाज में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की उम्मीद की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !