Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-15

Jamshedpur News: कैरव गांधी अपहरण मामला सिर्फ फिरौती नहीं, एक नवयुवक की जिंदगी का सवाल- सरयू राय

Jamshedpur News: जमशेदपुर के प्रमुख उद्यमी और एशिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण की घटना ने पूरे शहर को चिंता में डाल दिया है. शहर के व्यस्त इलाके से इस तरह की वारदात होना न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि जमशेदपुर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि लंबे समय के बाद जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में इस तरह की घटना सामने आई है.

डीजीपी और एसएसपी से सीधे संवाद
सरयू राय ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर झारखंड के डीजीपी तदाशा मिश्रा और जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय से सीधे बातचीत की है. उन्होंने कहा कि यह घटना सामान्य अपराध नहीं है और इसके पीछे संगठित प्रवृत्ति काम कर सकती है. संभव है कि ऐसे लोग किसी न किसी रूप में जमशेदपुर और आसपास सक्रिय हों और अपने सूत्रों के जरिए ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर रहे हों, जिनका अपहरण कर मोटी फिरौती वसूली जा सके.

व्यापारी वर्ग में डर का माहौल
विधायक ने कहा कि इस घटना के बाद जमशेदपुर की जनता, खासकर व्यापारी वर्ग, खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. यह मामला केवल फिरौती और लेनदेन तक सीमित नहीं है, बल्कि एक नवयुवक की जिंदगी का सवाल है. उन्होंने कहा कि कैरव गांधी की जान खतरे में है और इस कारण पूरे कारोबारी समुदाय में दहशत का माहौल बना हुआ है.

पुलिस ने जल्द सुराग मिलने का भरोसा दिया
सरयू राय के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे पूरे मनोयोग से मामले के उद्भेदन में जुटे हैं और बहुत जल्द कोई न कोई ठोस सुराग सामने आएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते परिणाम नहीं आते हैं तो जमशेदपुर की जनता और व्यापारी वर्ग के साथ सड़क पर उतरकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा. यह आंदोलन केवल जमशेदपुर तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे झारखंड के व्यापारी एकजुट होंगे.

एसआईटी और अंतरराज्यीय समन्वय की मांग
विधायक ने दोबारा मांग की कि इस मामले के लिए एसआईटी का गठन किया जाए या अन्य प्रभावी व्यवस्था की जाए. उन्होंने बिहार और उड़ीसा की पुलिस से समन्वय स्थापित करने की भी जरूरत बताई. साथ ही उन्होंने कहा कि फिरौती के लिए कॉल करने वालों की पहचान जरूरी है और यह भी जांच होनी चाहिए कि क्या अभी भी उनके किसी संपर्क सूत्र की मौजूदगी जमशेदपुर में है. शहर में सक्रिय दागी प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखने और उन्हें जांच के दायरे में लाने की भी आवश्यकता जताई गई.



पुलिस और प्रशासन के लिए चुनौती
कैरव गांधी अपहरण मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं बल्कि झारखंड में कारोबारी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर संकेत है. व्यस्त इलाके से अपहरण और फिरौती की मांग ने यह साफ कर दिया है कि अपराध की प्रवृत्ति नए सिरे से सिर उठा सकती है. यदि इस मामले का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो इसका असर निवेश, व्यापार और सामाजिक विश्वास पर पड़ेगा. पुलिस और प्रशासन के लिए यह चुनौती है कि वे न केवल युवक को सुरक्षित बरामद करें बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम भी उठाएं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !