Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Saraikela Murder : गम्हरिया में बेटे ने की पिता की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। टायो कॉलोनी स्थित जीएफ फ्लैट संख्या-2 में एक बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


फ्लैट में मिला खून से लथपथ शव


मृतक की पहचान रामा नाथ दास (55) के रूप में हुई है, जो टीजीएस के कर्मी थे और हाल ही में ईएसएस ले चुके थे। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुत्र मनसा दास ने दावली से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हमले में सिर और शरीर के कई हिस्सों को निशाना बनाया गया, जिससे घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह हो गया।

हत्या के बाद शव के पास बैठा रहा आरोपी

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र अपने पिता के शव के पास ही बैठा रहा। घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

एसडीपीओ के नेतृत्व में कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए समीर कुमार सवैया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था। उनकी एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं आरोपी पुत्र की भी शादी हुई है, लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी अलग रहती है। पिता और पुत्र दोनों टायो कॉलोनी के उक्त फ्लैट में अकेले रहते थे।

हत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी पुत्र से लगातार पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद टायो कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !