Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Jharkhand Politics: भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं वैचारिक संगठन है- जुएल ओरांव

Jharkhand Politics: केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राज्य चुनाव अधिकारी जुएल ओरांव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक मजबूत वैचारिक संगठन है. उन्होंने कहा कि भाजपा का आधार उसकी विचारधारा और कार्यकर्ताओं का सामूहिक समर्पण है. वे मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

मंडल से जिला तक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
सांसद सह प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड में जब मंडल स्तर के चुनाव कराए गए तो पूरे संगठन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला. इसके बाद जिला स्तर के चुनाव भी सफलतापूर्वक पूरे किए गए. उन्होंने कहा कि हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही.

प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए एकल नामांकन
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष पद और 21 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद के लिए एकल नामांकन दाखिल किया गया. नेताओं ने इसे आपसी समझ और संगठनात्मक परिपक्वता का उदाहरण बताया. पार्टी नेताओं का कहना है कि भाजपा में अनुशासन केवल नियम नहीं बल्कि आंतरिक संस्कार है. इसी कारण पूरे चुनावी प्रक्रिया में कहीं भी किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया.

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में लेंगे हिस्सा
नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेंगे. पार्टी की ओर से जानकारी दी गई कि 14 जनवरी को अपराह्न 2 बजे हरमू रोड स्थित कार्निवाल हॉल में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के चुने गए सदस्यों के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी. इसी के साथ झारखंड भाजपा का संगठन पर्व विधिवत रूप से संपन्न हो जाएगा.

पार्टी आंतरिक रूप से एकजुट
भाजपा संगठन के भीतर चुनावी प्रक्रिया का शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से पूरा होना यह दर्शाता है कि पार्टी फिलहाल आंतरिक रूप से एकजुट है. संगठन पर्व के समापन के साथ ही पार्टी का फोकस अब आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीति पर शिफ्ट होता दिख रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !