Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-13

Delivery Safety: डिलीवरी बॉय की सुरक्षा पर सरकार सख्त, 10 मिनट डिलीवरी के दबाव पर लगी रोक

Delhi: डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। 10 मिनट में डिलीवरी के बढ़ते दबाव और उससे जुड़े हादसों की आशंका को देखते हुए श्रम मंत्रालय ने इस मामले में सीधा हस्तक्षेप किया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रमुख डिलीवरी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा की।

डिलीवरी कर्मियों पर अनावश्यक समय का दबाव 

बैठक के बाद सभी बड़ी डिलीवरी कंपनियों ने इस बात पर सहमति जताई है कि वे अपने ब्रांडिंग, विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से “10 मिनट में डिलीवरी” जैसे दावों को हटा देंगी। सरकार का मानना है कि इस तरह के दावे डिलीवरी कर्मियों पर अनावश्यक समय का दबाव बनाते हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ती है।

एक बड़ा कदम माना जा रहा

श्रम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि डिलीवरी कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके कार्य हालात से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार के इस फैसले को डिलीवरी बॉय की सुरक्षा और कार्य संस्कृति में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !