Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-15

Ranchi Nagar Nigam Action: राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में देर रात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

राजधानी रांची के मोरहाबादी इलाके में देर रात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. इस दौरान अस्थायी दुकानों को हटाया गया और ठेला को जब्त किया गया

Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी में बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ. जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम और प्रशासन की ओर से मोरहाबादी क्षेत्र के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और आर्मी ग्राउंड के चारों ओर से अतिक्रमण हटाया गया.

इस दौरान निगम की टीम ने अस्थायी संरचनाओं को तोड़ दिया और आसपास लगे करीब आधा दर्जन ठेला को जब्त कर लिया. इस पर अतिक्रमण की चपेट में आने वाले दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने इंफोर्समेंट टीम की गाड़ी पर चढ़कर विरोध जताया.

वहीं, मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 11 बजे बिना किसी पूर्व सूचना के नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान इंफोर्समेंट टीम ने इलाके में मौजूद दुकानों को तोड़ दिया और कई ठेला को जब्त कर लिया और अपने साथ लेकर चले गये.

इस दौरान दुकानों में रखे सामान खराब हो गये. साथ ही सब्जी और फल भी खराब हो गये. इस दौरान रोड के बगल में रखे हुए कई ठेले पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये.

इधर, अतिक्रमण हटाने के बाद यहां दुकान लगाने वाले स्थानीय दुकानदारों ने जमकर विरोध किया. रात करीब एक बजे तक लोग नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. इस दौरान महिलाओं ने प्रशासन की गाड़ी पर चढ़कर विरोध जताया. वहीं, कई दुकानदार देर रात तक अपने बचे हुए सामान हटाते दिखे.

दुकानदारों का कहना था कि पहले जानकारी देने पर हम अपने दुकान हटा लेते. अचानक से आकर ठेला को उठाकर ले जाना, सामान बर्बाद कर देना, बिल्कुल उचित नहीं है. कई महिलाओं को हल्की छोटें भी लगी हैं. मामले को लेकर रात 12:30 बजे के आसपास सभी महिलायें और पुरुष मोरहाबादी थाना पहुंचे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !