Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Ranchi News: राजधानी रांची में छात्रवृत्ति राशि न मिलने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Ranchi: राजधानी रांची में आज छात्रों का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। करीब दो साल से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने के विरोध में एनएसयूआई के बैनर तले हजारों छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने मोराबादी स्थित बापू वाटिका से प्रदर्शन की शुरुआत की और लोक भवन का घेराव करने का ऐलान किया।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने 

प्रदर्शनकारी छात्रों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वे जल्द से जल्द छात्रवृत्ति की राशि राज्य सरकार को जारी करें ताकि विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी मौजूद रहे।

अपनाते हुए छात्रों के हक में आवाज उठाई

केशव महतो कमलेश ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार छात्रवृत्ति राशि राज्य सरकार को नहीं देगी, तब तक राज्य सरकार छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दे पाएगी। बंधु तिर्की ने भी इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए छात्रों के हक में आवाज उठाई।

छात्रों का यह प्रदर्शन शिक्षा क्षेत्र में हो रही अनदेखी के खिलाफ एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। प्रशासन से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !