Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jamshedpur News: जमशेदपुर राज्य कर्मचारियों का महाजुटान 11 से, गूंजेगी पुरानी पेंशन और नियमितीकरण की मांग

Jamshedpur: 11 एवं 12 जनवरी को झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आठवाँ राज्य सम्मेलन भगवान बिरसा मुण्डा टाउन हॉल सिदगोड़ा, जमशेदपुर में आयोजित की जा रही है। इस सम्मेलन में झारखण्ड राज्य के सभी जिलों एवं सभी संवर्गों के कर्मचारी भाग लेने जा रहे हैं। सम्मेलन के खुला सत्र का उद्घाटन अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड सुभाष लाम्बा करेंगे तथा प्रतिनिध सत्र का उद्घाटन कॉ० ए० श्रीकुमार राष्ट्रीय महासचिव करेंगे। 


बंद करते हुये नियमित नियुक्ति की जाय

मुख्य अतिथि के रूप में कर्ण सत्यार्थी भा०प्र०से० उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम भाग लेंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कॉ० शशिकान्त राय भाग लेने जा रहे हैं। इससे पहले सितम्बर 2022 में सातवां राज्य सम्मेलन पलास भवन, रॉची में हुई थी। इस सम्मेलन के माध्यम से महासंघ के द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार से सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाय। संविदा/आउटर्सोर्स / दैनिक वेतन भोगी व्यवस्था को बंद करते हुये नियमित नियुक्ति की जाय।

पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाय

चर्तुर्थ वर्गीय कर्मियों को वरीयता एवं योग्यता के आधार पर प्रोन्नति दी जाय।आउटर्सोर्स कर्मियों को समान काम समान वेतन के सिद्धांत को अपनाते हुये संविदा कर्मियों के समान मानदेय का भुगतान किया जाय।PFRDA अधिनियम को रदद् किया जाय तथा सभी राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाय।

सभी संवर्गीय संघो द्वारा हड़ताल के दौरान सरकार के साथ हुये समझौतों को हूबहु तत्काल लागू किया जाय।सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण/निगमीकरण की प्रक्रिया बंद की जाय।आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के संदर्भ शर्तों पर पुर्नविचार किया जाय और हरेक पाँच वर्ष में वेतन पुनरीक्षण सुनिश्चित किया जाय।

एक व्यापक स्वास्थ्य बीमा लागू की जाय जिसमें सभी नियमित कर्मचारी, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को कैशलेस व्यवस्था देते हुये शामिल किया जाय। सभी विभागों में कार्यरत कर्मियों को देय प्रोन्नति तथा लम्बित ए०सी०पी०/एम०ए०सी०पी० का लाभ तत्काल दिया जाय।

सम्मेलन में विभिन्न संर्वगों

इस दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में विभिन्न संर्वगों के 500 से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए स्वागत समिति को बनाया गया है जिसके अध्यक्ष विश्वजीत देव, राज्य सचिव, सीटू हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !