Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Jharkhand Wheather Report: झारखंड में बढ़ी कड़ाके की ठंड, खूंटी सबसे ठंडा जिला, शीतलहर का असर जारी

Jharkhand Wheather Report: झारखंड में एक बार फिर ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है. सुबह के समय घना कोहरा, धुंध और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है.


राज्य में सबसे ज्यादा ठंड खूंटी जिले में महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर केवल 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा डालटनगंज में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री, बोकारो थर्मल में 6.1 डिग्री, चाईबासा में 6.6 डिग्री और जमशेदपुर में 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में भी ठंड का असर साफ नजर आया, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा.


दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिली है. अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे बना हुआ है. चाईबासा में राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में 24.0 डिग्री, डालटनगंज में 24.2 डिग्री और रांची में अधिकतम तापमान सिर्फ 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा. लातेहार में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से वहां ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया गया.

शीतलहर और कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के मध्य भागों में सुबह के समय शीतलहर की स्थिति बन सकती है. आने वाले कुछ दिनों तक सुबह हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है. विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आ सकती है.

रांची और आसपास का मौसम
रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन में आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

जिलावार तापमान
रांची: अधिकतम 20.4 | न्यूनतम 6.4

जमशेदपुर: अधिकतम 24.0 | न्यूनतम 8.0

डालटनगंज: अधिकतम 24.2 | न्यूनतम 3.5

बोकारो थर्मल: अधिकतम 21.1 | न्यूनतम 6.1

चाईबासा: अधिकतम 26.8 | न्यूनतम 6.6

खूंटी: अधिकतम 22.1 | न्यूनतम 1.4

लोहरदगा: अधिकतम 18.3 | न्यूनतम 10.0

लातेहार: अधिकतम 15.4 | न्यूनतम 8.0

पाकुड़: अधिकतम 21.5 | न्यूनतम 6.1

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !