Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Ranchi News: मतदाता सूची मैपिंग का 70% कार्य पूरा, शहरी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान, CEO के. रवि कुमार

Ranchi News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) के. रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन में सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि राज्य में मतदाता सूची मैपिंग का कार्य अब तक 70% पूरा हो चुका है। शहरी क्षेत्रों और सरकारी कार्यालयों में कैंप लगाकर कर्मियों को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया गया ताकि मैपिंग कार्य और तेज हो सके।


डिजिटलीकरण करने के निर्देश

के. रवि कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एक भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे। साथ ही बाहर से आए मतदाताओं का मिलान उनके मूल राज्य की सूची से करने, एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट (ASDD) सूची का डिजिटलीकरण करने के निर्देश भी दिए गए। 

सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन

मतदान केंद्रों पर बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगाने और बीएलओ ऐप के उपयोग से मतदाता कार्ड की फोटो गुणवत्ता सुधारने पर भी जोर दिया गया।बैठक में बोकारो डीसी अजय नाथ झा सहित अन्य अधिकारी ऑनलाइन मौजूद थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !