Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-14

Jamshedpur Sonari Chain Snatching: सोनारी में महिला से चेन छिनतई, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर में एक महिला से चेन छिनतई की वारदात सामने आई है। कामेश्वर यादव की पत्नी जब घर के बाहर टहल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए।
Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर में एक महिला से चेन छिनतई की वारदात सामने आई है। कामेश्वर यादव की पत्नी जब घर के बाहर टहल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम केशव झा है और वह भी कुंज नगर का निवासी है।

केशव झा से पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके साथी के बारे में भी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।


इस वारदात के बाद इलाके में असुरक्षा का माहौल है, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को पकड़ लिया है और दूसरे को भी जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। सोनारी थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और छानबीन जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !