Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Ranchi News: IAS विनय चौबे जांच में नया मोड़, अपार्टमेंट सौदे और संदिग्ध लेनदेन आए सामने

Ranchi News: IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़ी चल रही जांच में एक नया मामला सामने आया है. जांच के दौरान उनके साले से जुड़े एक नए कारोबारी रिश्ते का खुलासा हुआ है. इस मामले में सरदार सुरेंद्र सिंह और शिपिज त्रिवेदी के बीच पैसों के लेनदेन को संदिग्ध माना जा रहा है.


फ्लैट का असली मालिक ज्योतिष एन.के. बेरा 

जांच एजेंसी जब चौबे के पारिवारिक सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों द्वारा खरीदी गई संपत्तियों की पड़ताल कर रही थी, तब मुकुंद अपार्टमेंट में स्थित एक फ्लैट की खरीद-बिक्री पर ध्यान गय. यह फ्लैट शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदा गया है. इस फ्लैट का असली मालिक ज्योतिष एन.के. बेरा था.

जानकारी के अनुसार, फ्लैट की बिक्री के लिए एन.के. बेरा ने सरदार सुरेंद्र सिंह को पावर ऑफ अटॉर्नी दिया था। नियम के अनुसार, फ्लैट की बिक्री से मिलने वाली रकम बेरा के खाते में जानी चाहिए थी, लेकिन यह पैसा सरदार सुरेंद्र सिंह के खाते में जमा कराया गया.

सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर पूछताछ 
इस अनियमितता को लेकर जांच एजेंसी ने पहले एन.के. बेरा से पूछताछ की. पूछताछ के बाद सरदार सुरेंद्र सिंह की तलाश शुरू की गई. बताया गया कि सुरेंद्र सिंह फिलहाल दिल्ली में रह रहे हैं. उन्हें रांची बुलाकर पूछताछ की गई.

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि शिपिज त्रिवेदी और प्रियंका त्रिवेदी के पास गुरुग्राम के अनंतराज स्टेट में भी संपत्ति है. जांच में पता चला कि सरदार सुरेंद्र सिंह ने अनंतराज स्टेट में दो कमरे का एक फ्लैट बुक किया था, जबकि शिपिज त्रिवेदी ने वहीं तीन कमरे का एक फ्लैट बुक कराया था.

बाद में सरदार सुरेंद्र सिंह ने अपना फ्लैट अनंतराज स्टेट को सरेंडर कर दिया. इसके कुछ समय बाद शिपिज त्रिवेदी ने सुरेंद्र सिंह के खाते में बड़ी राशि ट्रांसफर की. जांच एजेंसी को अब तक इस लेनदेन को लेकर कोई संतोषजनक कारण नहीं मिल पाया है.

फिलहाल जांच एजेंसी पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी संदिग्ध लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !