Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-10

Tatanagar Railway Update: टाटानगर–वाराणसी के बीच चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

Tatanagar Railway Update: दक्षिण–पूर्व रेलवे ने टाटानगर से वाराणसी के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा गया है. अगर योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो इस रूट पर यात्रियों को रात में सफर करने की आधुनिक और आरामदायक सुविधा मिलेगी.


रेलवे सूत्रों के अनुसार, स्लीपर वंदे भारत ट्रेन टाटानगर से सुबह रवाना होकर दोपहर तक वाराणसी पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से दोपहर रवाना होकर रात में टाटानगर पहुंचेगी 


साथ ही यह ट्रेन टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, बिलासपुर, गोंदिया, नागपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुक सकती है.

बिलासपुर तक विस्तार,रूट में बदलाव संभव
रेलवे अधिकारी टाटानगर से बिलासपुर तक भी स्लीपर वंदे भारत चलाने की संभावना तलाश रहे हैं.हालांकि इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

 इसके अलावा टाटानगर से ब्रह्मपुर (ओडिशा) के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया जा सकता है. यात्रियों की संख्या कम होने के कारण रेलवे इसकी समीक्षा कर रहा है. फिलहाल टाटानगर से दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं—एक टाटानगर–पटना–डीडीयू और दूसरी टाटानगर–ब्रह्मपुर रूट पर.

अमृत भारत एक्सप्रेस की भी तैयारी
दक्षिण–पूर्व रेलवे टाटानगर से अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की योजना पर भी काम कर रहा है. यह ट्रेन टाटानगर से बिलासपुर होते हुए चलेगी. संभावना है कि 18 जनवरी तक इंडियन रेलवे कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), चेन्नई से इसके रैक मिल सकते हैं.

यात्रियों के लिए आधुनिक और किफायती यात्रा
स्लीपर वंदे भारत पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और निर्मित ट्रेन है.इसमें यात्रियों को गैर-एसी, आधुनिक, सुरक्षित और किफायती यात्रा का अनुभव मिलेगा. रेलवे का उद्देश्य कम किराए में ज्यादा सुविधाओं के साथ आरामदायक सफर उपलब्ध कराना है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !