Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Mango Firing Case: फायरिंग कांड में लंबे समय से फरार आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, मानगो थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी सरायकेला रामेश्वर कॉलोनी निवासी तापस घोष उर्फ तापस बंगाली को मानगो थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार यह मामला 29 दिसंबर 2022 का है, जिसमें फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। जांच के दौरान इस कांड में तापस घोष उर्फ तापस बंगाली की संलिप्तता पाई गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !