Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Sitaramdera Police: मानगो बस स्टैंड के पास दो तस्कर धराए, 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने गुरुवार की रात मानगो बस स्टैंड के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की।
गिरफ्तार युवकों की पहचान पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी निवासी मोहन सिंह सबईया एवं शनि मुन्दुईया के रूप में की गई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बराद्वारी देवनगर निवासी बीरेन्द्र भगत से ब्राउन शुगर की खरीदारी कर उसे झींकपानी क्षेत्र में बेचते थे।

आरोपियों ने बताया कि वे बस के माध्यम से झींकपानी से भुइयांडीह बस स्टैंड आते थे और वहीं बीरेन्द्र भगत से ब्राउन शुगर लेने के बाद वापस लौट जाते थे।

इस संबंध में सीतारामडेरा थाना में एएसआई सुशील प्रसाद के बयान पर मोहन सिंह सबईया, शनि मुन्दुईया एवं बीरेन्द्र भगत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना में पूछताछ के उपरांत पुलिस ने दोनों गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !