Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Ranchi ACB Action: रांची ACB की बड़ी कार्रवाई, बेड़ो थाना के सब-इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ranchi: भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए एसीबी रांची की टीम ने शुक्रवार को बेड़ो थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी सब-इंस्पेक्टर एक ट्रक मालिक से 10 हजार रुपये की घूस स्वीकार कर रहा था, उसी दौरान एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।

ट्रक मालिक ने एसीबी से की शिकायत

जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर ने एमवीआई रिपोर्ट भेजने के एवज में ट्रक मालिक से कुल 50 हजार रुपये की अवैध मांग की थी। पीड़ित रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, लेकिन आरोपी लगातार फोन कर पैसे के लिए दबाव बना रहा था। इस लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर ट्रक मालिक ने अंतिम में  एसीबी से इसकी शिकायत की।

रंगे हाथ आरोपी गिरफ्तार 

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद शुक्रवार को एक विशेष टीम गठित कर सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया गया। जैसे ही आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये स्वीकार किए, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की टीम की जांच जारी 

वर्तमान में एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !