Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Jharkhand News: दुमका में अधिवक्ता की पत्नी का बाथरूम में जला हुआ शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Jharkhand: दुमका के बगनोचा मोहल्ले में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव कुमार गोराई की 53 वर्षीय पत्नी नमिता गोराई का जला हुआ शव उनके घर के बाथरूम से बरामद किया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या की 

परिजनों के अनुसार नमिता गोराई काफी समय से गंभीर त्वचा रोग से पीड़ित थीं। उनके इलाज के लिए दुमका, आसनसोल और दिल्ली स्थित एम्स में भी चिकित्सा कराई गई थी। अधिवक्ता संजीव कुमार ने बताया कि लंबी बीमारी और मानसिक पीड़ा से तंग आकर उनकी पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

बाथरूम से बाहर जलने जैसी गंध आ रही

घटना के समय संजीव कुमार गोराई न्यायालय में उपस्थित थे। घर में उनकी पत्नी के अलावा उनकी वृद्ध माता और छोटा भाई मौजूद थे। दोपहर करीब तीन बजे जब छोटा भाई घर लौटा, तो उसने देखा कि भाभी काफी देर से बाथरूम से बाहर नहीं आई हैं और भीतर से जलने जैसी गंध आ रही है।

बाथरूप से मिला नमिता गोराई का पूरी तरह जला हुआ शव

अनहोनी की आशंका होने पर उसने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, जहां नमिता गोराई का पूरी तरह जला हुआ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद नगर थाना प्रभारी जगनाथ धान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया, हालांकि रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम तत्काल नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !