Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-09

Dhanbad News: आज से खुलेगा बीसीसीएल का IPO, निवेशकों के लिए सुनहरा अवसर

Dhanbad: कोल इंडिया की सहायक कंपनी बीसीसीएल का IPO शुक्रवार यानी 9 जनवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है। यह वर्ष 2026 का पहला मेनबोर्ड IPO होगा, जिसमें निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ग्रे मार्केट में भी इसके शेयरों की अच्छी मांग है, जिससे मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं।

कंपनी लगभग 1,071 करोड़ रुपये जुटाएगी

कंपनी ने शेयरों के लिए 21 से 23 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एक लॉट में 600 शेयर होंगे, यानी न्यूनतम निवेश 13,800 रुपये होगा। इस IPO के जरिए कंपनी लगभग 1,071 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

58.50 प्रतिशत हिस्सा संभालती

शेयरों का अलॉटमेंट 14 जनवरी को होगा, रिफंड और डीमैट अकाउंट में क्रेडिट 15 जनवरी को, जबकि 16 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्ट होंगे। बीसीसीएल भारत की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी है, जो देश के कुल कोकिंग कोल उत्पादन का 58.50 प्रतिशत हिस्सा संभालती है।

IPO निवेश के लिहाज से एक बेहतरीन अवसर

फाइनेंशियल रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 1,240 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है और यह पूरी तरह कर्ज मुक्त है। एसबीआई सिक्योरिटीज ने इसे सब्सक्राइब रेटिंग दी है और निवेशकों को इसमें निवेश करने की सलाह दी है। यह IPO निवेश के लिहाज से एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !