Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Jamshedpur Crime News: ब्राउन शुगर के साथ तीन युवक गिरफ्तार, टेंपो और मोबाइल फोन जब्त

Jamshedpur Crime News: मानगो ओलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 7 जनवरी 2026 को की गई.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र में कुछ लोग टेंपो पर सवार होकर इलाके में घूम-घूमकर ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध टेंपो पकड़ा गया

छापामारी दल के द्वारा ओलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दोपहर करीब 3 बजे शंकोसाई रोड नंबर-01 के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक टेंपो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर टेंपो को पैंजनी रेस्टोरेंट के पास पकड़ लिया।

तलाशी में ब्राउन शुगर बरामद

टेंपो को रोकने के बाद उसमें सवार व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो युवकों के पास से एक-एक पाउच ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद टेंपो में सवार तीनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू की गई।

बरामद सामग्री का विवरण

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में दो प्लास्टिक पाउच में भरा कुल 10 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन स्मार्ट एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक टेंपो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH05 DN 9183) बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय सुशांत साव और 19 वर्षीय अंशु कुमार के रूप में हुई है। दोनों बिहार के पटना के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी 31 वर्षीय पंकज साव मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी है।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !