Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-07

Jharkhand News: झारखंड माध्यमिक आचार्य परीक्षा की तारीख तय, 15 जनवरी से होगी ऑनलाइन परीक्षा

Jharkhand News: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. आयोग के अनुसार इस प्रतियोगिता परीक्षा के प्रथम और द्वितीय पत्र की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 15 जनवरी 2026 से आयोजित की जाएगी.

JSSC की आधिकारिक वेबसाइट प्रवेश पत्र कर सकेंगे डाउनलोड
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा रांची जिला में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी. परीक्षा से संबंधित तिथि, समय और केंद्र की पूरी जानकारी अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की जानकारी के लिए भटकना न पड़े. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 12 जनवरी 2026 से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने सभी उम्मीदवारों से समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की अपील की है.

सभी जरूरी दस्तावेजों और सूचनाओं को समय पर पूरा कर लें
आयोग का कहना है कि परीक्षा से जुड़े सभी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन करना अनिवार्य होगा. किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से यह भी कहा गया है कि अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपनी तैयारी के साथ साथ सभी जरूरी दस्तावेजों और सूचनाओं को समय पर पूरा कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की असुविधा न हो.

अब अभ्यर्थियों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का अवसर
परीक्षा तिथि की घोषणा के बाद अब अभ्यर्थियों के पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का अवसर है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने के कारण समय प्रबंधन और तकनीकी सतर्कता अहम होगी. समय पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करना और दिशा निर्देशों का पालन करना परीक्षा प्रक्रिया को सुचारु बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !