Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

Jamshedpur News: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याओं को आवेदन के माध्यम से अधिकारियों के समक्ष रखा.

जमीन, पेंशन, योजना और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले आए सामने
जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों ने जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा भुगतान में देरी, पेंशन और मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने, परिवार एवं पति द्वारा प्रताड़ना, सड़क दुर्घटना में घायल को सहायता, जमीन विवाद, निजी जमीन पर अवैध कब्जा, गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक मदद, कृषि ऋण माफी से वंचित रहने, आपसी लेन-देन के विवाद, निर्धन बच्चों की सहायता, भूमि सीमांकन, आधार कार्ड अपडेट, जाहेरस्थान की घेराबंदी, घंटी आधारित शिक्षक की नियुक्ति समेत कई जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए.

कई मामलों का मौके पर समाधान
उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों और पदाधिकारियों को अग्रसारित किया.कई शिकायतों का तत्काल समाधान भी किया गया, जिससे लोगों को राहत मिली. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्राप्त आवेदनों पर समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. जिन मामलों का तुरंत समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए.

नियमित समीक्षा से होगा त्वरित समाधान
उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों की विभागीय समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है, ताकि आम जनता की समस्याओं का समाधान तेजी और पारदर्शिता के साथ किया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !