Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-06

Adityapur News: पत्रकार अंकित शुभम मामले में जांच तेज, एसडीपीओ और थाना प्रभारी पहुंचे घटनास्थल

Adityapur News: आदित्यपुर में पत्रकार अंकित शुभम और उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच ने अब गति पकड़ ली है. मंगलवार को एसडीपीओ समीर सवैया और आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ वार्ड संख्या-17 स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से की पूछताछ
मौके पर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और घटना से जुड़े बिंदुओं को समझा. पुलिस ने आसपास के हालात और साक्ष्यों का भी जायजा लिया, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके. एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. घायल पत्रकार की इंजरी रिपोर्ट मिलते ही जांच रिपोर्ट तैयार कर संबंधित स्तर पर भेजी जाएगी. उन्होंने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए
इस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं. पत्रकारों और स्थानीय लोगों की मांग है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मामले में पारदर्शी कार्रवाई हो.

घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से यह साफ है कि पुलिस अब मामले को गंभीरता से ले रही है. हालांकि असली कसौटी गिरफ्तारी और ठोस कार्रवाई होगी. जांच की दिशा और उसकी गति तय करेगी कि पुलिस जनता और पत्रकारों का भरोसा बहाल कर पाती है या नहीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !