Jharkhand News: झारखंड सरकार ने 31 दिसंबर 2025 को जारी IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश में आंशिक संशोधन किया है. संशोधित आदेश के तहत सचिव वाणिज्यकर के पद पर पदस्थ अमित कुमार को वित्त विभाग संसाधन का सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. सरकार के इस फैसले से वित्त विभाग में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का दायरा और मजबूत हुआ है.
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के रूप
इसी क्रम में छवि रंजन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के रूप में की गई पदस्थापना को रद्द कर दिया गया है. अब उन्हें स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही छवि रंजन कार्यपालक निदेशक राज्य आरोग्य सोसायटी और परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी रांची के अतिरिक्त प्रभार में पहले की तरह बने रहेंगे.
- वहीं शशि प्रकाश झा को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है. वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक के पद पर पूर्ववत कार्य करते रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया है.
सरकार प्रशासनिक संतुलन और विभागीय जरूरतों के अनुसार जिम्मेदारियों में बदलाव
आईएएस तबादले में किया गया यह आंशिक संशोधन संकेत देता है कि सरकार प्रशासनिक संतुलन और विभागीय जरूरतों के अनुसार जिम्मेदारियों में बदलाव कर रही है. वित्त और स्वास्थ्य जैसे अहम विभागों में अधिकारियों की भूमिका स्पष्ट होने से नीतिगत फैसलों के क्रियान्वयन पर सीधा असर पड़ने की उम्मीद है.