Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-05

BREAKING: शीतलहर के बढ़ते असर को लेकर झारखंड में 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, आदेश जारी

BREAKING: राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मौसम की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी विद्यालयों में 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक प्री नर्सरी और नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी. इस संबंध में आदेश राजधानी रांची से जारी किया गया है.

गैर-शैक्षणिक कार्यों का होगा निष्पादन 
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि के दौरान सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. कक्षाएं बंद रहने के बावजूद प्रशासनिक और अन्य आवश्यक कार्य सामान्य रूप से चलते रहेंगे.

  • सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा पूर्व निर्धारित है, तो परीक्षा के संचालन को लेकर सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से निर्णय ले सकते हैं. परीक्षा संचालन को लेकर विद्यालयों को परिस्थितियों के अनुसार छूट दी गई है.
  • इस निर्णय को विभागीय सचिव की स्वीकृति प्राप्त है. शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है, क्योंकि शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और तापमान में और गिरावट की आशंका जताई जा रही है.

लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण लिया गया फैसला
लगातार गिरते तापमान और शीतलहर के कारण राज्य सरकार का यह फैसला एहतियाती और व्यावहारिक माना जा रहा है. छोटे बच्चों और किशोर छात्रों पर ठंड का असर अधिक पड़ता है. ऐसे में स्कूल बंद रखने का निर्णय स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम है. वहीं शिक्षकों की उपस्थिति और गैर-शैक्षणिक कार्य जारी रखने से प्रशासनिक व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !