Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-05

एनटीटीएफ के 27 छात्रों का डॉ रेड्डी कंपनी में चयन, 3.50 लाख के पैकेज पर लॉक

Meta Description

 एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों हैदराबाद एवं विशाखापत्तनम स्थित डॉ रेड्डी कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा,तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया।इस कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 27 छात्रों को 3.50 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया,जो कि एक वर्ष पूर्ण होने पर 4 लाख किया जाएगा ।सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई। चयनित छात्रों में 22 छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स एंड स्मार्ट फैक्टरी इंजीनियरिंग के है,वोही 5 छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एंबेडेड सिस्टम के है। तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रोसेस के बाद

मेकाट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट से

 
श्रेया मंडल,अंकिता श्रीवास्तव, तन्नु कुमारी,अल्पा कुमारी मुस्कान परवीन,स्नेहा कश्यप रेखा कुमारी,सोमिल,मनीष यशराज,अभिजीत पोद्दार,आयुष कुमार अंकित,सुशांतो,प्रिंस कुमार साहू,तेजस राज, अमल पी नायर,बिशाल मैती,नीतीश पंडित,सुमित गुप्ता,प्रेम दास, उदय कुमार,विशाल सरकार वोही इलेक्ट्रॉनिक्स और एंबेडेड सिस्टम से स्नेहा,राहुल दीप, ईशा कुमारी,संभव,हर्ष निषाद को चुना गया।सभी छात्रों को कंपनी ने हैदराबाद एवं विशाखापत्तनम स्थित कंपनी के लिए लॉक किया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। उप प्राचार्य रमेश राय के साथ एजाज़ अहमद, पल्लवी चौधरी,अजीत कुमार साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !