Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-05

West Singhbhum News: चक्रधरपुर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मोपेड सवार युवक की मौत, एक गंभीर

West Singhbhum News: चक्रधरपुर सोनुवा मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा मनोज गैरेज के पास हुआ, जहां पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा तफरी
मृतक की पहचान कोटुवां पदमपुर निवासी ओएबन बोदरा, उम्र 22 वर्ष, पिता रसाई बोदरा के रूप में हुई है. वहीं हादसे में दर्शना बोदरा, उम्र 20 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गया है. बताया गया कि दोनों युवक निजी काम से लौड़िया गांव गए थे और रात करीब 9.30 बजे मोपेड से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सोनुवा रोड स्थित मनोज गैरेज के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी.

ग्रामीणों की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया. जांच के बाद डॉक्टरों ने ओएबन बोदरा को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल दर्शना बोदरा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन तथा चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

गांव में शोक का माहौल
युवा की असमय मौत की खबर मिलते ही कोटुवां पदमपुर गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने और सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है.


चक्रधरपुर में हुआ यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले खतरे की ओर इशारा करता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !