Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-20

West Singhbhum News: कुमारडुंगी में नीम के पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवती का शव

West Singhbhum: जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसामबीर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 25 वर्षीय युवती सुमित्रा बरजो ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे गांव में गहरा शोक छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है और गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

सुबह मां की नजर पड़ी तो मच गया कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर बड़ाईसेरंग के सुनसान इलाके की है। बताया जा रहा है कि रविवार रात परिवार के सभी सदस्य रोज की तरह खाना खाकर सो गए थे। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब सुमित्रा की मां जशमति बरजो शौच के लिए घर से बाहर निकलीं, तो उनकी नजर इमली के पेड़ से लटकी अपनी बेटी पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही उनके होश उड़ गए और देखते ही देखते परिवार में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना गांव के मुंडा द्वारा तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचनामा तैयार किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

मौत के कारणों का नहीं चला पता, हर पहलू से जांच
फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, इस दुखद घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !