Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-07

Weather Update: जमशेदपुर में मौसम ने बदला रंग, तेज हवाओं के बाद हल्की बारिश फिर निकली कड़ी धूप

Weather Update: जमशेदपुर में गुरुवार की शाम मौसम ने लोगों को कई रंग दिखाए. करीब 4 बजे शहर में अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, उसके बाद हल्की बारिश हुए जिस्से लोगों को थोड़ी राहत मिली ही थी कि वापस से धूप निकल गई.
तेज हवाओं के बाद बदला मौसम, बारिश से मिली राहत
कुछ देर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलने लगा. वातावरण में ठंडक महसूस हुई और ठंडी हवाएं चलने लगीं. इसके बाद करीब 4:30 बजे शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हो गई. बारिश के चलते लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया. बारिश के दौरान कई इलाकों में लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए. बच्चों और युवाओं में खास उत्साह देखा गया. हालांकि यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी.

बारिश थमते ही फिर निकली तेज धूप
बारिश रुकने के कुछ ही देर बाद एक बार फिर तेज धूप निकल आई. अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया. कुछ समय पहले तक जहां ठंडी हवाएं और बारिश का माहौल था, वहीं थोड़ी देर बाद फिर से गर्मी महसूस होने लगी. मौसम के इस तेजी से बदलते मिजाज को लेकर लोग पूरे दिन चर्चा करते रहे. विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह का बदलाव प्री मानसून गतिविधियों की वजह से देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह अचानक बदल सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !