Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Teachers Retirement Benefit: केयू की पहल, सेवानिवृत्ति के दिन ही शिक्षकों को दिए सभी लाभ

इसी क्रम में मंगलवार को विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण पेश करते हुए राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. एसएन ठाकुर को उनके अंतिम कार्य दिवस पर ही सभी सेवानिवृत्ति लाभ सौंप दिए. कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता के नेतृत्व में उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश का नकदीकरण, सामूहिक बीमा और भविष्य निधि की पूरी राशि प्रदान की गई.

विभागाध्यक्ष ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विश्वविद्यालय की कार्यकुशलता का प्रतीक बताया. उनका कहना था कि इस कदम से शिक्षकों को सम्मानपूर्वक और समय पर उनके अधिकार मिल रहे हैं.

स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित विदाई समारोह में डॉ. ठाकुर को उनकी 42 वर्षों की लंबी सेवा के बाद सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज और विश्वविद्यालय में हजारों छात्रों के मार्गदर्शक के रूप में अहम भूमिका निभाई.

समारोह में सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए. इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय यादव, कुलानुशासक डॉ. राजेंद्र भारती, कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण, वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय सिंह और उपकुलसचिव डॉ. एमके मिश्रा सहित कई अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !