Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Simdega News: सिमडेग में ड्यूटी पर तैनात जवान की अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से गई जान

Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना में तैनात पुलिस जवान राजू तिर्की की गोली लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह संत्री ड्यूटी पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके ही सर्विस हथियार से गोली लगी।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
गोली चलने की आवाज सुनते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल जवान को इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोली चलने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जवान को उसके ही हथियार से गोली लगी थी, हालांकि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !