Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-16

Simdega News: सड़क हादसे के बाद युवक ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

Simdega News: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कोम्बाकेरा गंझू टोली गांव में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है. मृतक की पहचान गांव निवासी इंद्र साहू के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है.


दुर्घटना के बाद से उनके व्यवहार में बदलाव 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्र साहू चार दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद से उनके व्यवहार में बदलाव देखा जा रहा था. परिवार के लोगों का कहना है कि हादसे के बाद वे असामान्य तरीके से व्यवहार करने लगे थे और कई बार मंदबुद्धि जैसा बर्ताव कर रहे थे. इस कारण घर के लोग भी उनकी हालत को लेकर चिंतित थे और उनसे कुछ दूरी बनाकर रह रहे थे.

घटना के समय इंद्र साहू घर के एक कमरे में अकेले थे
बताया जा रहा है कि घटना के समय इंद्र साहू घर के एक कमरे में अकेले थे. इसी दौरान उन्होंने कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. कुछ देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर में हड़कंप मच गया. इसके बाद मामले की सूचना तुरंत कोलेबिरा थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !