Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Simdega Crime News: सिमडेगा में घर में घुसकर महिला PDS डीलर को मारी गोली, हालत गंभीर, रिम्स रेफर

Simdega Crime News: सिमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के नवाटोली गांव में अपराधियों ने एक महिला पीडीएस डीलर पर जानलेवा हमला कर दिया. बदमाश घर में घुसे और महिला को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !