Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Seraikela News: स्वर्णरेखा नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, मौके पर मौत, शव बरामद

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर और कपाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सांपड़ा पुल से सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपनी स्कूटी खड़ी कर अचानक स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पढ़िए पूरा घटना का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काले रंग की स्कूटी संख्या JH05CU-8657 से सांपड़ा पुल पर पहुँचा था। उसने अपनी गाड़ी किनारे खड़ी की और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पुल से नीचे उफनती नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस की कार्रवाई और पहचान

सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी रमन विश्वकर्मा और कपाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान तमोलिया निवासी वरुण के रूप में हुई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही वरुण के परिजन भी घटनास्थल पर पहुँच गए। बेटे का शव देखकर परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस स्कूटी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !