Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-17

Seraikela News: मोबाइल पर बात करते हुए तेज रफ्तार स्कूटी ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Seraikela News: आरआईटी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार स्कूटी चला रहे युवक ने पीछे से टहल रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़े.


शाम की सैर बनी हादसे की वजह

घायल की पहचान आदित्यपुर 2, रोड नंबर 6 निवासी डीके पाठक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह शाम को टहलने के लिए आदित्यपुर स्टेशन के पास गए थे. इसी दौरान करीब 6 बजे स्कूटी संख्या JH05DZ0644 के चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी.

मोबाइल पर बात करते हुए चला रहा था स्कूटी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय स्कूटी सवार युवक एक हाथ में मोबाइल लेकर फोन पर बात कर रहा था और तेज गति से वाहन चला रहा था. लापरवाही के कारण वह संतुलन नहीं रख पाया और सीधे बुजुर्ग से जा टकराया.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों और समाजसेवी अमित सिंह की मदद से घायल डीके पाठक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं.

अस्पताल पहुंचाकर फरार हुआ आरोपी
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूटी सवार युवक घायल को अस्पताल तक लेकर गया, लेकिन इसके बाद वहां से चुपचाप फरार हो गया. पुलिस को अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है, हालांकि स्कूटी का नंबर मिल गया है.

परिवार को दी गई सूचना
घटना के समय डीके पाठक के परिवार के सदस्य खड़गपुर में थे. हादसे की जानकारी मिलते ही वे जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं और देर रात तक अस्पताल पहुंचने की संभावना है.

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी बनी वजह
आदित्यपुर स्टेशन रोड पर फुटपाथ नहीं होने के कारण लोग सड़क पर चलने को मजबूर हैं. वहीं, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना भी आम हो गया है. ऐसे में यह हादसा लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का नतीजा माना जा रहा है.

पुलिस जांच में जुटी
आरआईटी थाना पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी युवक की पहचान कर उस पर कार्रवाई की जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !