Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Seraikela News: पाइपलाइन चोरी मामले में फरार चालक गिरफ्तार, चौका पुलिस ने भेजा जेल

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले की चौका थाना पुलिस ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की लोहे की पाइपलाइन चोरी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस के अनुसार झाबरी गांव में पाइपलाइन चोरी की घटना के दौरान पहले ही पाइप लदी वाहन को जब्त कर लिया गया था. हालांकि कार्रवाई के समय चालक मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय दिवश कुमार के रूप में हुई है. वह बिहार के गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. फिलहाल वह जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती इलाके में रह रहा था.

इस मामले में चौका थाना में 26 दिसंबर 2025 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस लगातार फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही थी.

पुलिस ने 9 मई को आरोपी को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !