Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Seraikela News: नीमडीह में अवैध विदेशी शराब पर छापेमारी, 48 लीटर से अधिक शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.405 लीटर शराब बरामद की है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में नीमडीह थाना क्षेत्र के हुंडरु, पाठथरडीह और महतो टोला गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए की गई.

छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांडों की अवैध और नकली विदेशी शराब बरामद की गई. इसमें Iconiq Whisky की 375 एमएल की 22 बोतल और 180 एमएल की 56 बोतल, McDowells No.1 की 375 एमएल की 22 बोतल और 180 एमएल की 61 बोतल, B7 की 180 एमएल की 8 बोतल, Royal Stag की 375 एमएल की 3 बोतल और 180 एमएल की 22 बोतल शामिल हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल बिक्री हेतु अंकित विभिन्न ब्रांडों की कुल 24 बोतल शराब भी जब्त की गई.

बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी प्रकाश महतो के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !