Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Seraikela News: दुगनी चौक पर उड़ती राख से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, चार दिनों से हालात खराब

Seraikela News: कांड्रा से सरायकेला जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित दुगनी चौक इलाके में पिछले चार दिनों से सड़क पर फ्लाई ऐश (उड़ने वाली राख) फैलने से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है. इस समस्या से स्थानीय ग्रामीण, दुकानदार और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं.


स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर गिरी फ्लाई ऐश के कारण पूरे इलाके में धूल का गुबार छाया हुआ है. प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है. स्थिति यह है कि स्कूल जाने वाले बच्चों को मुंह पर कपड़ा या मास्क बांधकर निकलना पड़ रहा है.


आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी
वहीं, आसपास के दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. धूल के बीच उन्हें अपनी दुकानें खोलनी पड़ रही हैं, जिससे सामान खराब होने और ग्राहकों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है.

सड़क पर फ्लाई ऐश जमा होने से वाहन चालकों को भी खतरा बना हुआ है. फिसलन और धूल के कारण दुर्घटना होने की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि समस्या लगातार चार दिनों से बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है.

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सड़क को साफ कराया जा सके और लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !