Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Seraikela News: कुचाई में मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत 5 लाभुकों को मिली सूकर पालन इकाई

Seraikela: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालकों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से शनिवार को कुचाई प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 5 चयनित लाभुकों के बीच सूकर पालन इकाई का वितरण किया गया।

आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारें ग्रामीण इलाकों के आर्थिक विकास के लिए लगातार काम कर रही हैं। यह योजना भी इसी प्रयास का एक हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए साधनों से जोड़कर आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है। इकाई सौंपने के साथ ही अधिकारियों ने लाभुकों को सलाह दी कि वे पारंपरिक तरीकों के बजाय वैज्ञानिक पद्धति से सूकरों का पालन करें। उनके सही रख-रखाव और उचित देखभाल से ही योजना का सही लाभ मिल सकेगा और वे अपनी आमदनी में स्थायी बढ़ोतरी कर सकेंगे।

अधिकारियों को निरंतर सहयोग के निर्देश
योजना को धरातल पर सफल बनाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे समय-समय पर लाभुकों के क्षेत्रों का दौरा करें, उन्हें जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन दें और पालन से जुड़े हर आवश्यक सहयोग को सुनिश्चित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !