Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Seraikela News: कांदरबेड़ा- डोबो मार्ग पर भीषण हादसा, एक की मौके पर हुई मौत

Seraikela News- जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा-डोबो मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में हाईवा चालक रोशन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुखिया बस्ती का निवासी बताया गया है। 
घायल को पुलिस की मदद से भेजा गया अस्पताल

बताया जा रहा है कि रोशन सिंह हाईवा लेकर जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह हाईवा के केबिन में ही फंस गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रक चालक अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !