Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Seraikela News: कांड्रा में किरायेदार मजदूर के बैग से चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

Seraikela: कांड्रा थाना क्षेत्र के बनाडूंगरी गांव में किरायेदार मजदूर के बैग से नकदी और कपड़े चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात बनाडूंगरी स्थित एक मकान में रहने वाले किरायेदार मजदूर के बैग से चोरी की घटना हुई। बैग में तीन कमीज और 430 रुपये नकद रखे हुए थे। चोरी के दौरान ही आरोपी को मौके पर रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान संजय कालिंदी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह आजाद बस्ती का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता का नाम स्वर्गीय प्रफुल्ल कालिंदी है।

न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !