Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Seraikela News: कपाली में मिले जले शव की हुई पहचान, करीब तीन दिनों से था लापता

Seraikela: सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को मिले जले हुए युवक के शव की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई है। वह सालबागान वार्ड संख्या-11 गौसनगर का निवासी था और पिछले रविवार से लापता बताया जा रहा था। शव 52 बीघा इलाके के जंगलनुमा क्षेत्र से बरामद किया गया था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह क्षेत्र की कुछ महिलाओं ने जंगल के पास जला हुआ शव देखा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की हालत बेहद खराब थी, लेकिन मृतक के हाथ में पहनी अंगूठी से परिजनों ने उसकी पहचान की।

परिवार का इकलौता कमाने वाला था मुस्तकीम
परिजनों के अनुसार मोहम्मद मुस्तकीम फेरी का काम करता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार में उसकी पत्नी और 12 वर्षीय पुत्र हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुस्तकीम बेहद मिलनसार और मेहनतकश व्यक्ति था तथा उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

हत्या कर पहचान मिटाने की आशंका
घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया होगा। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !