Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-20

Seraikela News: कपाली पुलिस को बड़ी कामयाबी, डेढ़ साल से फरार “सन्नु बच्चा” गिरफ्तार

Seraikela News: चाण्डिल अनुमंडल के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विगत 18 महीने से फरार चल रहे कुख्यात आरोपी सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 26 वर्षीय सबीर अली कपाली थाना क्षेत्र के ताजनगर स्थित मूसल दुकान के पास का रहने वाला है।

चाकूबाजी मामले में 18 महीने से था फरार, पुलिस ने दबोचा
यह गिरफ्तारी कपाली ओपी थाना कांड संख्या 262/24, दिनांक 10 दिसंबर 2024 से जुड़े मामले में हुई है। वादी नाजिश जिया ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सबीर अली ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर चाकू से हमला किया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

जमशेदपुर और सरायकेला में 9 केस दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सबीर अली के खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला के विभिन्न थानों में पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। छापामारी दल में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !