Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Seraikela News: कपाली के डोबो में सड़क किनारे गड्ढे में फंसा टेंपो पलटा, दो बहनें घायल

Seraikela: सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित डोबो इलाके में शनिवार शाम एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में वाहन का पहिया फंस जाने से टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। घायल महिलाओं की पहचान सोनारी निवासी सुविता प्रमाणिक (27) और सीमा प्रमाणिक (30) के रूप में हुई है। दोनों बहनें अपने भाई बुद्धेश्वर प्रमाणिक के साथ फदलोगोड़ा स्थित एक निजी परियोजना में मजदूरी का काम करती हैं। शनिवार को काम खत्म होने के बाद सभी टेंपो से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय इलाके में तेज बारिश हो रही थी। सड़क किनारे खुदाई वाले हिस्से में पानी भर गया था, जिसके कारण चालक को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग सका। जैसे ही टेंपो का पहिया पानी से भरे गड्ढे में उतरा, वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को तत्काल एमजीएम अस्पताल भेजा गया। बारिश और ठंड के कारण दोनों की हालत खराब हो रही थी। अस्पताल में उन्हें प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद दोनों की स्थिति पहले से बेहतर है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि खुदाई वाले स्थानों पर न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणाधीन क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !