Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-02

Seraikela News: ईचागढ़ में अवैध बालू खनन पर सख्ती, घाटों की जांच के बाद रास्ते किए गए बंद

Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को ईचागढ़ थाना क्षेत्र में जिला खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण अभियान चलाया.
अभियान के दौरान टीम ने स्वर्णरेखा नदी के सोड़ो, जारगोडीह, पुरानडीह और वीरडीह बालू घाटों का निरीक्षण किया. जांच में इन घाटों पर फिलहाल किसी तरह की अवैध खनन गतिविधि नहीं पाई गई.

हालांकि सोड़ो, जारगोडीह और वीरडीह घाटों पर ट्रैक्टरों के टायर के निशान जरूर मिले. इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर संभावित अवैध परिवहन मार्गों की पहचान की गई और कई स्थानों पर अवरोध गर्त यानी ट्रेंच बनाकर रास्तों को बंद कर दिया गया.

उपायुक्त ने साफ कहा है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !