Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Seraikela News: अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर CRPF की 134वीं बटालियन ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

Seraikela: अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 134वीं बटालियन, दुगुनी की ओर से क्षेत्र में व्यापक नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। बटालियन के कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के दौरान अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

पोस्टर और स्टीकर के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

अभियान के दौरान नशे को ना कहें, जीवन को हाँ कहें का संदेश देते हुए स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को नशे से दूर रहने की अपील की गई। साथ ही विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता पोस्टर लगाए गए और वाहनों पर नशा मुक्ति से जुड़े स्टीकर चिपकाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि CRPF का उद्देश्य केवल देश की सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक कर स्वस्थ और समृद्ध वातावरण तैयार करना भी है।


अधिकारियों और जवानों ने लिया सक्रिय भाग

अभियान में द्वितीय कमान अधिकारी दीपेंद्र कुमार, उप कमांडेंट पुरुषोत्तम वर्मा सहित बड़ी संख्या में CRPF के अधिकारी और जवान शामिल हुए। सभी ने लोगों से नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !